फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हरियाणा बोर्ड की री-अपीयर परीक्षा के लिए 20 मई से आवेदन शुरू, जुलाई में होंगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हथीन।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के वे परीक्षार्थी जो अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, उनके लिए री-अपीयर, कंपार्टमेंट और अतिरिक्त श्रेणी की परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो जाएगी। ये परीक्षाएं जुलाई 2026 में आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मई से 28 मई तक बिना विलंब शुल्क के चलेगी, जिसमें शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन




इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन की भी सुविधा दी गई है। 29 मई से 2 जून तक 100 रुपये विलंब शुल्क, 3 जून से 7 जून तक 300 रुपये विलंब शुल्क और 8 से 11 जून तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। आवेदन प्रक्रिया में किसी भी समस्या के लिए बोर्ड की हेल्पलाइन 01664-254300 और ई-मेल assecbseh.org.in पर संपर्क किया जा सकता है। जुलाई में होने वाली यह परीक्षा छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें