महिलाओं के लिए साहसिक कार्य करने वालों को दिल्ली महिला आयोग ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवार्ड 2017’ से सम्मानित करेगा। इच्छुक आवेदक 20 फरवरी तक अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आवेदन आयोग के ऑफिस या वेबसाइट पर भेजा जा सकता है। आवेदनकर्ता महिला और पुरुष दोनों वर्गों से हो सकते हैं।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के मुताबिक, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर काम करने वालों को आयोग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अवार्ड देकर सम्मानित करने जा रहा है। आठ मार्च को यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
लड़कियों, महिलाओं के उत्थान और उनके सहयोग के लिए साहसिक काम कर उदाहरण पेश करने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयोग ने कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी नामांकित सूची से अवार्ड के लिए लोगों का चयन करेगी। पिछले वर्ष 25 लोगों को यह अवार्ड दिया गया था। अवार्ड के रूप में सर्टिफिकेट, शील्ड और कैश प्राइज दिया जाएगा।