फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड डकैती केस : परिचय पत्र छोड़ गया बदमाश, सीसीटीवी देख कर्मियों ने पहचाने बदमाश

Sat, 11 Feb 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर सिटी गुरुग्राम में मणप्पुरम गोल्ड की शाखा में बृहस्पतिवार को हुई 33 किलो गोल्ड व 7.8 लाख रुपये की नगदी डकैती के मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान कराकर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं, लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि वह इस मामले का खुलासा जल्द ही कर देगी। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर चल रही है और मामले के खुलासे के लिए कई टीमें लगी हुई हैं। 

पुलिस की कुछ टीमें शुक्रवार मणप्पुरम गोल्ड की शाखा में दिनभर छानबीन करती रही। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने के साथ ही कुछ बदमाशों के फोटो भी शाखा के कर्मचारियों को दिखाए हैं, जिनमें कर्मचारियों ने आरोपियों की पहचान की है।
विज्ञापन


अब पुलिस इन्ही क्लू के आधार पर आगे बढ़ रही है। इसके अलावा बदमाश एक कर्मचारी को मोबाइल भी साथ लेकर गए हैं। इस मामले में पुलिस मानकर चल रही है कि बिना रेकी के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सकते।

साथ ही पुलिस ने उस रजिस्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें आगंतुकों की एंट्री दर्ज की जाती है। यह एंट्री आईडी देखकर दर्ज होती है। वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश ने भी अपनी एंट्री दर्ज कराई थी, जिस पर उसका पता जींद रोड दर्ज है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें