फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुलिस ने 'आप' नेता गोपाल इटालिया को पूछताछ के बाद छोड़ा, पीएम मोदी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Thu, 13 Oct 2022 09:07 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोपाल इटालिया की वायरल वीडियो पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद गोपाल इटालिया को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए जसौला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय बुलाया था।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता गोपाल इटालिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) के गुजरात प्रभारी गोपाल इटालिया को हिरासत में नहीं लिया गया था। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पूछताछ में उनसे अपने साथ अपने समर्थक को लाने का कारण पूछा गया तो वह इसका इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोपाल इटालिया की वायरल वीडियो पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया था। इसके बाद गोपाल इटालिया को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए जसौला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय बुलाया था।

पुलिस ने बताया कि वह अपने करीब 40-50 समर्थकों के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे। यहां पर समर्थकों ने हंगामा व नारेबाजी की। आयोग के एक अधिकारी ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को की। सरिता विहार थाना पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारी बृहस्पतिवार देर शाम तक बोलने से बचते रहे।
विज्ञापन


एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के बाहर हंगामे के बारे में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में अपने कार्यालय के बाहर जमा आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की फोटो साझा करते हुए लिखा है कि 'मेरे दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के लोग उपद्रव कर रहे हैं'। एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने आप गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया को एक वीडियो के संबंध में तलब किया था, जिसमें उन्हें कथित तौर पर पीएम के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते देखा गया था।

आम आदमी पार्टी का दावा- इटालिया को किया गया गिरफ्तार

इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर दावा किया है कि गोपाल इटालिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। आप ने कहा कि गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस गोपाल इटालिया को सरिता विहार थाने लेकर गई है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों ने गोपाल इटालिया को हिरासत में लिया है, वे नहीं जानते कि कैसे स्कूलों की स्थिति ठीक की जाए। 27 सालों में ये लोग स्कूल की स्थिति ठीक नहीं कर पाए। इटालिया उस पार्टी से जुड़े हुए हैं, जो शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन

एनसीडब्ल्यू प्रमुख ने कहा है कि गोपाल ने समन मिलने से इनकार किया, लेकिन उनका जवाब तैयार है। उन्होंने वीडियो में अपनी उपस्थिति से भी इनकार किया है, लेकिन अपने जवाब में उन्होंने ट्वीट करने की बात को स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें