फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बीजेपी ज्वाइन ना कर लें ओबामा

Sat, 17 Jan 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण बेदी के बाद शाजिया इल्मी के भाजपा में शामिल होने का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बीजेपी में झाडू छोड़  कमल को थामने वाले की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिसके चलते अब सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि क्या बीजेपी के पास अच्छे उम्मीदवार नहीं है। इसी के तहत एक यूजर ने लिखा है कि किरण, शाजिया के बाद कहीं अमित शाह गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि बराक ओबामा को बीजेपी में तो ज्वाइन नहीं करवा लें।

सोशल मीडिया पर दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े पोस्ट की भरमार हो गई है। विशाल डडलानी के टिवट्र अकाउंट पर तन्मय भट्ट ने अमित शाह के बराक ओबामा के बीजेपी ज्वाइन कराने का मुद्दा उछाला है। जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, किरण के कमल थामने की बात पर लेखिका शोभा डे ने कमेंट किया है कि मैं सत्ता के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए आई हूं। शोभा कमेंट करती हैं कि किरण से उन्हें इसी बात की आशा थी।

हालांकि कमेंट के बहाने किरण पर शोभा ने निशाना साधा है। वही, गायक और आप कार्यकर्ता विशाल ने किरण संग शाजिया पर निशाना साधते हुए टवीट् किया है कि न आरटीआई आया, न लोकपाल, देश का अब भी वही हाल है, कबूतर का मुकद्दर देखो, कभी इस डाल कभी उस डाल है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें