फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक गायब किया और फिर पार कर दिए 90 हजार

Fri, 16 Jan 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-19 निवासी टीचर का चेक गायब करके 90 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। रुपये ओडिसा के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन


टीचर को धोखाधड़ी का पता तब चला जब उसने एक चेक पिता को दिया जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने शुक्रवार को मामले की शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की है।

सेक्टर-19 बी ब्लॉक निवासी दीपा उपाध्याय दिल्ली के सूरजमल विहार के पब्लिक स्कूल में टीचर हैं। उनका सेक्टर-16 के एसबीआई बैंक में करीब डेढ़ साल से खाता है। 9 दिसंबर को उन्होंने बैंक में चेक बुक जारी करने के लिए अर्जी दी थी। 14 दिसंबर को उनके पास चेक बुक आ गई।

उन्होंने 29 दिसंबर को पिता केएन उपाध्याय को 20 हजार रुपये का चेक दिया जो 14 जनवरी को बाउंस होकर वापस आया गया। बताया गया कि उनके दस्तखत मिल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि 29 दिसंबर को उनके खाते से नब्बे हजार रुपये ओडिसा के देवगढ़ जिले की एसबीआई ब्रांच में किसी संतोष महापात्रा के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। चेक पर फर्जी दस्तखत करके आरोपी ने रुपये उड़ा लिए थे। साथ ही, चेक बुक के आखिरी दो चेक गायब थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें