फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चांदनी चौक में लगे देश विरोधी नारे, यूट्यूबर के उकसाने पर की गई नारेबाजी; आरोपी की तलाश में पुलिस

Tue, 29 Aug 2023 01:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस भारत विरोधी नारे लगाने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में देश विरोधी नारे लगने का मामला सामने आया है। एक युवक यूट्यूबर के माइक पर भारत मुर्दाबाद के नारे लगा रहा है। युवक के नारे लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया व एक्स पर वायरल हो रहा है। कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो के वायरल होने पर स्वत: संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस भारत विरोधी नारे लगाने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है। साथ में पुलिस यू-ट्यूबर की तलाश कर रही है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा कि चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर के पास एक खाली जगह है। वहां पर कुछ यू-ट्यूबर आ जाते हैं। ये यू-ट्यूबर संवेदनशील मुद्दों पर बहस व चर्चा के नाम पर लोगों को उकसाते हैं। इस उकसावे में लोग आपत्तिजनक बातें बोल जाते हैं। इसके बाद यू-ट्यूबर इन वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल देते हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चांदनी चौक, लालकिला व कनॉट प्लेस आदि प्रसिद्ध जगहों पर यू-ट्यूबर माइक आईडी लेकर पहुंच जाते हैं। ये पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मामलों पर राय जानते हैं। कई बार लोग अनजाने में गलत बात या फिर गलत तथ्य बोल देते हैं। फिर यूट्यूबर उक्त वीडियो को इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्य़ूब आदि इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर डाल देते हैं। यूट्यूबर लोगों के समूह में जाकर भारत-पाकिस्तान, खालिस्तान, हिंदू मुस्लिम जैसे मामलों पर बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें