प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार से मुलाकात की। विकास चौधरी के भाई गौरव चौधरी ने मांग की कि पुलिस यह भी पता लगाए कि विकास चौधरी की हत्या किसने और क्यों करवाई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पूर्व मंत्री एसी चौधरी कर रहे थे। उन्होंने कहा यदि पुलिस ने 15 में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे लोग पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल को मिल रही धमकियों के मामले में भी पुलिस आयुक्त से बात की गई। कांग्रेस नेता मनोज भारद्वाज में वॉइस मैसेज के जरिये अब तक चार बार धमकियां मिल चुकी हैं।
कांग्रेस नेताओं ने विकास चौधरी के भाई गौरव और कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल को शस्त्र लाइसेंस व बुलेट प्रूफ जैकेट देने की मांग रखी, जिस पर पुलिस आयुक्त ने सहमति दे दी। मनोज अग्रवाल ने साथ के साथ ही शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव मोहम्मद बिलाल, अनीशपाल, डॉ. धर्मदेव आर्य, सुमित गौड़, संजय सैफी, गुलशन बग्गा, संजय सोलंकी, मोनू ढिल्लो, खुशबू खान, मालवती पांचाल, सरला भामौत्रा, आशा कुमारी, सत्यवती, हरीलाल प्रधान सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।