इंजीनियर अंकित चौहान की हत्या के मामले में सोमवार को नोएडा पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिए गए दूसरे संदिग्ध को क्लीन चिट दे दी। जिस संदिग्ध को पुलिस ने दिल्ली से हिरासत में लिया था वह एक टैक्सी ड्राइवर निकला।
पुलिस होंडा एकॉर्ड कारों की पहचान कर रही है। पुलिस की एक टीम विभिन्न स्थानों पर कारों को सत्यापित करने में लगी हुई है। डीएसपी राजकुमार मिश्र ने बताया कि स्केच के आधार पर दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई मगर दोनों का ही इस हत्याकांड से कोई भी लिंक नहीं निकला।
ऐसे में दोनों को छोड़ दिया गया। जिस संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था वह एक टैक्सी ड्राइवर है और वारदात के दिन वह लोगों को पिक करने के लिए सेक्टर- 76 और सेक्टर-135 के पास गया हुआ था।