नोएडा के सपा नेता अनिल यादव के परिजनों ने शुक्रवार सुबह एसएसपी से मुलाकात कर घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
परिजनों ने सुरक्षा के अलावा हिना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
वहीं, जिस संदिग्ध कार को लेकर परिजनों ने बीती रात हंगामा किया था। वह कार बहलोलपुर के सोनू यादव पुत्र जग्गी यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है।
पुलिस ने कार मालिक के पिता से पूछताछ की है। पुलिस पर कार वापस करने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
अनिल यादव के भाई सुनील यादव के नेतृत्व में परिजन व ग्रामीण एसएसपी से मिलने सेक्टर 14 ए स्थित कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगें रखीं।
एसएसपी ने घर के पास पुलिस पिकेट तैनात करने, परिजनों को शस्त्र लाइसेंस देने की संस्तुति करने, कोतवाली प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई करने व विसरा जांच का आश्वासन दिया।
आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए क्या प्रयास किए हैं। इसकी भी जानकारी परिजनों को एसएसपी ने दी। सीबीआई जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखने का भी आश्वासन एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने परिजनों को दिया।