फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक नजदीकियां: प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो भेजने से नाराज प्रेमी ने दोस्त को मार डाला, दिल्ली बुलाकर काटा गला

Sat, 13 Apr 2024 06:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूछताछ में उसने बताया कि आशीष उसका करीबी दोस्त था। दोनों असम में स्काईलार्क इंफ्राटेक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। वहां पर संजना (बदला हुआ नाम) नाम की युवती आशीष की प्रेमिका थी। जिससे वह फोन पर बात करता था।
विज्ञापन
दोस्त ने की दोस्त की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका का आपत्तिजनक फोटो भेजने से नाराज एक युवक ने अपने दोस्त को बरेली से दिल्ली बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त गांव भेमगंज, राय बरेली यूपी निवासी आशीष (28) के रूप में हुई। पुलिस ने तकनीकी जांच कर घटना के 24 घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया है कि उसकी प्रेमिका से नजदीकियां बनाकर मृतक उसे ब्लैकमेल करने लगा था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव धनेरी पूर्वी, रामपुर यूपी निवासी सुरेश गंगवार (25) के रूप में हुई है। नौ अप्रैल को पुलिस को द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। युवक का गला रेता हुआ था और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। मृतक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई। द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह की देखरेख में जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। साथ ही तकनीकी निगरानी रखकर एक संदिग्ध सुरेश गंगवार को पकड़ा। उसने आशीष कुमार की हत्या करना कबूल कर लिया। 

पुलिस ने उसके कब्जे से उस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। जिसके जरिए उसने आशीष को असम से दिल्ली बुलाया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने कपड़े और चाकू भी बरामद कर लिया। 

पूछताछ में उसने बताया कि आशीष उसका करीबी दोस्त था। दोनों असम में स्काईलार्क इंफ्राटेक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। वहां पर संजना (बदला हुआ नाम) नाम की युवती आशीष की प्रेमिका थी। जिससे वह फोन पर बात करता था। संजना कभी कभार उसके मोबाइल पर भी फोन कर देती थी। जिससे उसकी संजना से नजदीकी बढ़ गई। 
विज्ञापन

फिर वह दूसरी कंपनी से जुड़कर अजमेर राजस्थान में काम करने लगा। फिर वहां से दिल्ली की एसकेसी प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाइजर के पद पर काम करने लगा। उधर संजना आशीष से दूरी बनाने लगी। आशीष ने सुरेश को धमकी दी। हाल ही में आशीष ने सुरेश को उसकी प्रेमिका के कुछ आपत्तिजनक फोटो भेजा और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश करने लगा। सुरेश ने आशीष की हत्या की योजना बनाई। उसने उसे दिल्ली में सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड लगाने में ज्यादा कमाई का लालच देकर बुलाया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें