जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नूंह द्वारा खंड स्तर पर पौषाहार सप्ताह को आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नीना कपूर द्वारा किया गया है। नीना कपूर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पौष्टिक आहार के बारे में विस्तार से बताया।
0 से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती औरतो, छात्रों, माताओं, किशोरी के खानपान बारे में जानकारी दी। घर में रखी सस्ती सामग्री से पौष्टिक आहार तैयार करने के बारे में बताया।
पूरक पौषाहार के अंतर्गत प्रोटीन, कैलोरी पूर्ण मात्रा में मिलती है। पूर्ण पोषाहार खाने से बीमरियों से लडने की क्षमता बढती है। उन्होंने सभी आंगनवाडी वर्करों से कहा कि वे अपने-2 केंद्रों पर मिटिंग करें तथा पोष्टिक आहार की पूर्ण जानकारी दें।
ताकि कुपोषण को दूर किया जा सकें। इसके साथ-साथ शौचालय की सर्वे करने के बारे में निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत लिंगानुपात सुधारने हेतू जागरुक करें।