फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार और कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन का होगा कायाकल्प 

Mon, 26 Oct 2020 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने आनंद विहार और कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन परिसर में करीब 17000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में वाणिज्यिक सुविधाएं विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को मॉल में खरीदारी करने के अलावा बैंक, शैैक्षणिक संस्थान या होटल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली वासियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डीएमआरसी ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलेपमेंट (टीओडी) प्रोजेक्ट के तौर पर दोनों मेट्रो स्टेशन परसिरों को विकसित करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर 9500 वर्ग मीटर क्षेत्र और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन ग्राउंड से सेंकेंड फ्लोर तक अलग अलग पैकेज के तहत कॉनकोर्स में भी रिटेल सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के तहत 15 वर्ष के लिए लीज पर देने की योजना है जबकि शुरुआती छह महीने से एक वर्ष के लिए वाणिज्यिक परिसरों के लिए किराया माफ किया जा सकता है।

सुधरेगी वित्तीय सेहत भी 
सुविधाएं विकसित करने के साथ साथ हरियाली का भी खास ध्यान रखा जाएगा। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान डीएमआरसी को वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा है। माना जा रहा है कि मेट्रो स्टेशनों में वाणिज्यिक गतिविधियों के प्रोत्साहन से यात्रियों को कई सुविधाएं एक जगह मिलने के साथ साथ डीएमआरसी की आय में भी बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें