बेस्ट कुक की प्रतियोगिता होगी
आनंद मेले में खाने की प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें बतौर जज अनुभवी शेफ बुलाए गए हैं। बेहतरीन खाने वाले स्टॉल को विजेता घोषित किया जाएगा। बाकायदा इसके नियम भी तय किए गए हैं। इसकी खास बात यह है कि जो भी खाना होगा, वह घर का ही बना होना चाहिए। प्रतियोगिता जीतने वाले को इनाम भी मिलेगा। चितरंजन पार्क के बी ब्लॉक के अध्यक्ष अमित रॉय ने कहा कि बी-ब्लॉक में 100 से ज्यादा स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसमें तरह-तरह के बंगाल के स्वादिष्ट पकवान चखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। शाम चार बजे से स्टॉल लग जाएंगे। खाने के अलावा स्टॉल पर हस्तशिल्प, खाने-पीने की चीजें, मसाले, ज्वेलरी से लेकर कई तरह के स्टॉल लग रहे हैं।
इस बार मेले में बॉम्बे समूह के विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड शामिल किए गए हैं। बंगाली खाने के साथ लोग महाराष्ट्र के पकवानों का भी स्वाद चखेंगे। इसमें पाव भाजी और विशेष सहित चांदनी चौक के गुणवत्ता वाले शाकाहारी पिज्जा, मदर डेयरी आइटम और स्ट्रीट फूड शामिल हैं। खाने के अलावा महिलाएं, मसाले, कपड़ों व हाथों से बने गहने आदि का स्टॉल लगाएंगी। -डॉ. शीर्षेन्दु मुखर्जी, अध्यक्ष, काली मंदिर पूजा समिति
शुक्रवार को आनंद मेले का आयोजन करेंगे। इसमें आयोजक घर में बनाए गए बंगाली खाने का स्टॉल लगाएंगे। वहीं बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसकी तैयारी बृहस्पतिवार से ही शुरू कर दी गई थी। -एसएस बसाक, उपाध्यक्ष, मिंटो रोड दुर्गा पूजा समिति