फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Ramlila: राम गए वनवास, शोक में डूबी अयोध्या नगरी; भावुक दर्शक आंसुओं पर नहीं पा सके काबू

Thu, 19 Oct 2023 05:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला में केकई के राजा दशरथ से दो वचन मांगने और भगवान राम के साथ सीता व लक्ष्मण के वनवास जाने की लीला हुई। इसी मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी ने भगवान राम का वनवास पर जाने, दशरथ-सुमंत संवाद, दशरथ मरण, भरत-कैकयी संवाद, भरत-कौशल्या संवाद का मंचन हुआ।
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की अधिकतर रामलीला कमेटियों के मंच पर राजा दशरथ के आदेश पर भगवान राम का सीता व लक्ष्मण के साथ वनवास जाने, दशरथ की मृत्यु होने और अयोध्या नगरी के शोक में डूबने की लीला हुई। यह दृश्य देखकर बहुत से दर्शक भावुक हो गए और अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके।

विज्ञापन


लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला में केकई के राजा दशरथ से दो वचन मांगने और भगवान राम के साथ सीता व लक्ष्मण के वनवास जाने की लीला हुई। इसी मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी ने भगवान राम का वनवास पर जाने, दशरथ-सुमंत संवाद, दशरथ मरण, भरत-कैकयी संवाद, भरत-कौशल्या संवाद का मंचन हुआ। लाल किला मैदान में नवश्री धार्मिक लीला कमेटी ने राजतिलक की भव्य तैयारी के बीच महारानी केकई को दासी मंथरा को बहकाने और महाराजा दशरथ से दो वर मांगने व राम को वनवास की लीला हुई।

विज्ञापन

डेरावाल नगर की नव श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी ने राम बारात आगमन, राम के राजतिलक की घोषणा एवं राम वनवास का मंचन किया गया, वहीं श्री धार्मिक लीला कमेटी दक्षिण दिल्ली ने भी राम बारात के आने, कैकई-दशरथ संवाद और राम को वनवास देने का मंचन हुआ। पीयू बलक पीतमपुरा की श्रीरामलीला कमेटी ने कैकई-दशरथ, राम का सीता व लक्ष्मण सहित वन के लिए प्रस्थान करने की लीला कराई। रामलीला मैदान में श्रीरामलीला कमेटी के यहां भी राम के वन में जाने का मंचन हुआ।

मयूर विहार फेस-3 में जय श्री हनुमान रामलीला कमेटी अहिल्या को तारण, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, तत्पश्चात परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। श्रीरामलीला कमेटी इन्द्रप्रस्थ की लीला में कैकेयी मंथरा संवाद एवं दशरथ कैकेयी संवाद व राम के वनवास जाने का मंचन हुआ। अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-एक की लीला में राम वनवास का चित्रण देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। वहीं आदर्श रामलीला कमेटी फेस-दो अशोक विहार की लीला में दशरथ कैकई संवाद और भगवान राम के वनवास जाने का मंचन हुआ।

राष्ट्रपति देखेंगी राम-रावण युद्ध
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में विजय दशमी पर्व देखेंगी। लालकिला के सामने माधवदास पार्क में रामलीला मंचन करा रही कमेटी के महासचिव धीरजधर गुप्ता व सचिव प्रदीप शरण ने बताया कि राष्ट्रपति ने उनका न्यौता स्वीकार कर लिया है। विजय दशमी के दिन उनके यहां पर देश के कई अन्य बड़े नेता भी राम-रावण युद्ध देखने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें