फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी अग्निकांडः ‘अमर उजाला’ में खबर छपने के बाद चार फैक्टरियां सील, 13 को नोटिस

Thu, 12 Dec 2019 12:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अवैध फैक्टरी सील करते निगम के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनाज मंडी इलाके में 43 लोगों की मौत के बाद भी सोया प्रशासन अमर उजाला में खबर छपने के बाद अचानक जाग गया। बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम का फैक्टरी लाइसेंसिंग विभाग सदर बाजार के चमेलियान में सीलिंग के लिए पहुंच गया। 

विज्ञापन


आनन-फानन में विभाग ने चार अवैध फैक्टरियों को सील कर दिया। इस बीच, इलाके की 47 फैक्टरियां खाली या बंद मिलीं। रविवार से चल रहे हंगामे के बाद पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी एक्शन मोड में दिखा। उसने 28 फैक्टरियों का निरीक्षण किया और 16 अवैध फैक्टरियों को सील कर दिया।

अनाज मंडी इलाके में हुए हादसे के बाद आरोप लगते रहे कि निगम हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ‘अमर उजाला’ ने बुधवार को प्रशासन की खामोशी पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सुबह ही उत्तरी दिल्ली नगर निगम की टीम अनाज मंडी इलाके में दल-बल के साथ पहुंच गई। इधर, सीलिंग की आशंका को देखते हुए मालिकों ने अपनी-अपनी फैक्टरियां खाली करना शुरू कर दी थीं। 
विज्ञापन


बुधवार को पहुंची टीम ने 51 फैक्टरियों की जांच की। इनमें से 47 को बंद या खाली पाया गया। इसके बाद चार फैक्टरियों को सील कर दिया गया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने 13 अवैध फैक्टरियों को नोटिस देने के अलावा 21 को चिन्हित भी किया है। सीलिंग को लेकर कारोबारी काफी दहशत में दिखे।

दूसरी ओर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी शाहदरा साउथ जोन में चल रही अवैध फैक्टरियों के खिलाफ मुहिम चलाई। बुधवार को कार्रवाई के दौरान 28 फैक्टरियों का निरीक्षण कर 16 को सील कर दिया गया। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कई जगह पर निगम के दस्ते को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें