फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और AAP विधायक पर मारपीट का आरोप

Mon, 23 Feb 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के शाहदरा से आप विधायक राम निवास गोयल व उनके समर्थकों पर विवेक विहार इलाके के एक घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप लगे हैं। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज भी दर्ज कर लिया गया है। हालांकि मामला चुनाव से एक दिन पूर्व का है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विधायक ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी की शराब रखी होने की बात कर जबरन उनके घर में हंगामा किया। हमले में उनके चालक को चोट लगी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि गोयल को आप पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित मनीष घई परिवार के साथ फर्श बाजार इलाके में रहते हैं। विवेक विहार सी-273 में भी इनका मकान है। यहां फिलहाल इनकी लेबर रहती है। आरोप है कि गत छह फरवरी रात करीब 9:30 बजे राम निवास गोयल अपने बेटे व समर्थकों के साथ इस मकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


मकान में घुसकर इन लोगों जमकर तोड़फोड़ की। गोयल का आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव में शराब बांटने के लिए यहां रखी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मनीष के मुताबिक मकान से कुछ भी नहीं मिला। हमले में मनीष के कार चालक खैर मोहम्मद को चोट लगी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें