फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी चोरी होते ही पुलिस के पास जाएगा अलर्ट: हादसे और ट्रैफिक को रोकने वालों की मिलेगी जानकारी; ये होंगे फायदे

Sun, 04 Oct 2026 03:00 PM IST
Sharukh Khan पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की राजधानी दिल्ली में अब गाड़ी चोरी होते ही पुलिस के पास अलर्ट चला जाएगा। इसके अलावा आईटीएमएस के जरिए सड़क हादसे और ट्रैफिक को रोकने वालों की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी से हर 14 से 15 मिनट में एक वाहन चोरी होता है... मगर अब ऐसा नहीं होगा। दिल्ली में वाहन चोरी होते ही पुलिस के पास अलर्ट चला जाएगा। साथ ही चोरी की गाड़ी के मूवमेंट व अगले गंतव्य तक कितने समय में पहुंचेगी..आदि के बारे में भी आसानी से पता लग जाएगा। 
विज्ञापन


यह सब ट्रैफिक इंटेलीजेंट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से संभव हो सकेगा। इसके अलावा सड़क दुर्घटना व ट्रैफिक को रोकने वालों के बारे में आसानी से पता लग जाएगा।  

दिल्ली में हर दिन औसतन 95 से 100 वाहन चोरी होते हैं। साल भर में लगभग 35,000 से 40,000 वाहन चोरी के मामले दर्ज किए जाते हैं। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2025 में वाहन चोरी के लगभग 35,014 मामले दर्ज किए थे। 
विज्ञापन

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त (आधुनिकता, हेडक्वाटर) एसके सिंह ने इस सिस्टम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आईटीएमएस का सबसे बड़ा फायदा वाहनों की चोरी का रोकना होगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी क्षाना क्षेत्र से वाहन चोरी होता है और उसकी संबंधित पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज होती है तो सीसीटीएनएस से एरिया के ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) को अलर्ट चला जाएगा। 

 

आईटीएमएस को दिल्ली पुलिस के सीसीटीएनएस, भारत सरकार के ई-सारथी और वाहन आदि पोर्टल से जोड़ा जाएगा। अगर किसी मार्ग पर कोई सड़क दुर्घटना होती है या फिर किसी वजह से ट्रैफिक रूकता व गति सीमा कम होती है तो आईटीएमएस से संबंधित एरिया के टीआई के पास अलर्ट चला जाएगा। 


 
विज्ञापन

पूरे शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट
सिस्टम को एकीकृत ट्रैफिक कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से संचालित किया जाएगा। इससे ट्रैफिक नियंत्रण, नियम प्रवर्तन और सार्वजनिक सूचना एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित होगी। इस प्रोजेक्ट में 1,092 अडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम और 1,029 एनफोर्समेंट लोकेशन शामिल होंगे। इस सिस्टम के तहत शुरूआत में 2500 से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें