टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बुजुर्ग हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल कीर्ति नगर के कालरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है और वे ठीक हो रहे हैं।
पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चला रही महिला कुछ सेकंड के लिए गाड़ी से नीचे उतरती है। उसने जमीन पर तड़प रहे बुजुर्ग दंपत्ति को देखा, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय वह तुरंत वापस अपनी कार में बैठी और मौके से फरार हो गई।
मामले में कीर्ति नगर थाना पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी कार चालक नवलीन कौर (49) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल क्रेटा कार भी जब्त कर ली है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।