फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी संकल्प यात्रा: गृह मंत्री अमित शाह हैदरपुर रामलीला मैदान से करेंगे शुरुआत

Wed, 02 Oct 2019 06:03 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महात्मा गांधी - फोटो : Social Media
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को तीन केंद्रीय मंत्री दिल्ली में उतरेंगे। इस दौरान दिल्ली के सांसद भी रहेंगे। प्रदेश भाजपा सभी 280 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। गांधी संकल्प यात्रा ‘मन में बापू’ के आदर्श वाक्य पर आधारित महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और उनके स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। भाजपा ‘मन में बापू’ कार्यक्रम 30 जनवरी 2020 तक चलाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैदरपुर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर करेंगे। स्वच्छता अभियान की शुरुआत करने के साथ वे पदयात्रा करेंगे और गांधी मेले का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी करेंगे।

यहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौजूद रहेंगे। नजफगढ़ जिले के खैरा गांव में जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। वे संकल्प यात्रा में शामिल होकर स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा भी इस यात्रा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


इसी तरह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर चूना मंडी कीर्ति नगर में, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अनिल जैन छतरपुर में, सांसद मीनाक्षी लेखी वाल्मीकि बस्ती गोल मार्किट में, सांसद रमेश बिधूड़ी जैतपुर में, सांसद गौतम गंभीर लक्ष्मी नगर में जनसभा को संबोधित कर स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें