दिल्ली में सरकार बनाने की मुहिम में जुटे भाजपा विधायकों की मुहिम फिलहाल ठंडी पड़ गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को नागपुर से दिल्ली आने वाले है।
संभव है कि पार्टी आलाकमान शुक्रवार शाम तक बैठक कर दिल्ली के बारे में कोई निर्णय ले। बता दें कि इसी दौरान भाजपा अपने विधायक दल के नेता का भी ऐलान अभी तक नहीं कर पाई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक दल के नेता की दौड़ में प्रो. जगदीश मुखी सबसे आगे है।