फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने शुरू किया दिल्ली फतह अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर व झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मिशन दिल्ली पर निकल चुके हैं। अब उनका फोकस दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करना है। बृहस्पतिवार को पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उन्होंने इस मुहिम की शुरुआत भी कर दी।
विज्ञापन


अमित शाह गोल मार्केट स्थित अल्बर्ट स्क्वायर, सेक्टर सी की सरकारी कॉलोनी में श्रमदान करने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को अहसास करा दिया कि अब दिल्ली फतह के लिए तैयार रहें। अचानक से उनके प्रदेश कार्यालय पहुंचने का यह भी कयास लगाया गया कि वे कार्यकर्ताओं का उत्साह देखना चाह रहे थे।

पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे शाह करीब 45 मिनट तक कार्यकर्ताओं के बीच रहे। तैयारी तो की गई थी सामूहिक रूप से संबोधित करने की, लेकिन शाह ने एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। क्योंकि पिछले चुनाव में मोदी की कई रैलियों के बाद भी भाजपा सत्ता से दूर रह गई थी। लिहाजा भाजपा इस बार कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है।
विज्ञापन

चल रहा है मुलाकातों का दौर

शाह सबसे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्षों से मिले। इनमें मांगेराम गर्ग, विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता मौजूद थे। इसके  बाद शाह ने एक-एक कर पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की।

प्रदेश कार्यालय पहुंचने की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम इकट्ठा हो गया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय कहते हैं कि झारखंड व जम्मू कश्मीर चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का पूरा ध्यान दिल्ली पर केंद्रित हो गया है।

इसी सिलसिले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे। अब बारी दिल्ली फतह करने की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें