वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चल रहा है। इसी के तहत 'अमर उजाला' के वरिष्ठ संवाददाता परीक्षित निर्भय को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए रीच टीबी मीडिया फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। वह चेन्नई स्थित संस्था रीच में इस कार्यक्रम के तहत टीबी रोग पर शोध कार्य करेंगे।
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 14 पत्रकारों का चयन किया गया है, जिसमें दिल्ली से परीक्षित निर्भय को शामिल किया है। 22 से 25 सितंबर तक आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला में भारत सरकार के सेंट्रल टीबी डिविजन की ओर से टीबी पर वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा की गई है।
कार्यशाला के अंतिम दिन 25 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सेंट्रल टीबी डिविजन के उप महानिदेशक डॉ. केएस सचदेवा भारत में टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।