फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज खुलने के डर से बैले डांसर की सहेली को भी मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान की बैली डांसर हत्या में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी गुरुविंदर उर्फ गगन (32) ने बैली डांसर शखनोजा शुकुरोवा उर्फ शाहनाज की हमवतन सहेली नाज की भी हत्या कर चुका है।
विज्ञापन


शव को हापुड़ के संभावली में ले जाकर जला दिया है। नाज शखनोजा की हत्या की गवाह थी। गगन को लगा कि नाज उसका राज खोल देगी, अत: उसने नाज की भी हत्या कर दी।

पुलिस उज्बेकिस्तान की दोनों महिलाओं के शव का डीएनए टेस्ट करवा रही है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि पेशे से ड्राइवर प्रीतम सिंह (40) ने उज्बेकिस्तान की महिला शखनोजा के गायब होने की 26 सितंबर को कोटला मुबारकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रीतम ने ये भी बताया कि कार में नाज भी थी

प्रीतम शखनोजा के लिए किराये पर गाड़ी चलाता था। प्रीतम ने पुलिस को बताया कि वह 24 सितंबर को शखनोजा के साथ था। साउथ एक्स में रात करीब 10:30 बजे शखनोजा एक इंडिका कार में बैठकर चली गई।

उसमें एक महिला व व्यक्ति पहले से सवार थे। पुलिस ने प्रीतम, शखनोजा के साथी गगन, गगन की पत्नी मुयास्सर उर्फ माशा, हबीबुल्ला, रेहमातुल्ला और शिवशंकर आदि से पूछताछ की।

प्रीतम ने ये भी बताया कि कार में नाज भी थी। वह नाज को शखनोजा के जरिये जानता है। इसी बीच शखनोजा की मां 8 अक्तूबर को उज्बेकिस्तान से भारत आ गई।

खेत में एक महिला का जला हुआ शव मिला था

मां का कहना था कि उसकी बेटी ने फोन कर बताया था कि नाज व उसके साथियों ने उसका अपहरण कर लिया है। मां की शिकायत पर कोटला मुबाकरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की।

पुलिस ने तफतीश के बाद गगन को गिरफ्तार किया और उससे जब 15 नवंबर को पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि  उसने शखनोजा की हत्या कर दी है।

उसने बताया तकि 24 सितंबर को वह, नाज व पत्नी माशा ने शखनोजा की इंडिका कार में चंडीगढ़ रोड पर समालखा, हरियाणा के पास हत्या की थी।

शव को पेट्रोल डालकर एक खेत में जला दिया था। समालखा पुलिस से पूछताछ में ये स्पष्ट हो गया कि खेत में एक महिला का जला हुआ शव मिला था। गगन की निशानदेही पर 18 नवंबर को इंडिका कार मालवीय नगर इलाके से बरामद की गई।

ऐसे खुला नाज की हत्या का राज

गगन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस नाज की तलाश करने लगी। गगन ने बताया कि उसने नाज की भी हत्या कर दी है। उसकी हत्या गुड़गांव रोड पर की थी।

शव को एक बैग में रखा और संभावली, हापुड़ में शव पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया था। जब संभावली पुलिस से पता किया तो उसने बताया कि एक महिला का जला हुआ शव मिला था।

इस बाबत हापुड़ में हत्या का मामला दर्ज है। 
विज्ञापन

गगन अपनी पत्नी माशा के साथ सेक्स रैकेट चलाता था

गगन की पत्नी माशा भी उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। माशा की दोस्त नाज थी। शखनोजा को नाज से आठ लाख रुपये लेने थे और रुपये न देने पर वह उसका पासपोर्ट नहीं दे रही थी।

नाज के कहने पर इन लोगों ने मिलकर शखनोजा की हत्या कर दी। इसके बाद गगन को लगा कि नाज उसका राज खोल देगी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने नाज की भी हत्या कर दी।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गगन अपनी पत्नी माशा के साथ सेक्स रैकेट चलाता था। शखनोजा व नाज भी इस गिरोह में शामिल थीं। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि ये रैकेट दिल्ली व एनसीआर में बड़े पैमाने पर चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें