फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी वीके सक्सेना का बड़ा आदेश: दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मचारी तत्काल प्रभाव से हटाए, जानें वजह

Mon, 21 Oct 2024 07:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने अपने आदेश में  दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मियों को तत्काल प्रभाव से पदों से बर्खास्त कर दिया है।
 
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : X/@LtGovDelhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के बाद दिल्ली महिला आयोग के सभी संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। नियमों में अनियमितता के बाद एजी ने यह फैसला लिया। 

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग के सहायक सचिव ने डीसीडब्ल्यू के सभी संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से पदों से हटाने का आदेश जारी किया है।  डीसीडब्ल्यू मंत्रालय ने अप्रैल 2024 में इस आदेश को पास किया था लेकिन राजभवन की ओर से इसे मंजूरी मिली है। 

इससे पहले दिल्ली के एलजी ने मई महीने में दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दे दिया था। आरोप था कि डीसीडब्ल्यू की तत्कालीन अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नियमों के खिलाफ जाकर बिना अनुमति के इन कर्मचारियों की नियुक्ति की थी।
विज्ञापन


जिसके बाद आम आदमी पार्टी की सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एलजी पर निशाना साधा था। मालीवाल ने कहा था कि दिल्ली महिला आयोग ने पिछले आठ सालों में एक लाख 70 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई की। महिलाओं की समस्याओं से जुड़ी 181 पर 40 लाख से ज्यादा कॉल को सुना। दुष्कर्म पीड़ित, एसिड पीड़ित व अन्य की भलाई के लिए काम किया। महिला पंचायत के माध्यम से 50 हजार महिलाओं की बात सुनी। दो लाख केस को सुलझाया। कोर्ट में दो लाख केस को सुलझाने में मदद की। महिलाओं की भलाई के लिए 500 सिफारिश भेजी। यह सब काम अकेले नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें