फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष जेबी सिंह गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2014 11:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी जिले में हुए करीब साढे़ 6 करोड़ रुपये के मिड डे मील घोटाले के आरोप में सीनियर पीसीएस जितेंद्र बहादुर सिंह को सीबीआई ने अलीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र बहादुर सिंह घोटाले के समय मैनपुरी जिले में मुख्य विकास अधिकारी थे।
विज्ञापन


वर्तमान में वे अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं। शाम करीब चार बजे सीबीआई ने आरोपी को गाजियाबाद सीबीआई विशेष न्यायाधीश अतुल कुमार गुप्ता की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 26 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया।

दो दिन पूर्व ही इसी मामले के एक आरोपी रिटायर्ड आईएएस सच्चिदानंद दुबे ने कोर्ट में सरेंडर किया था। सीबीआई ने बीते साल अगस्त में इस मामले में सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। पेशी पर न आने के चलते कोर्ट ने जेबी सिंह के गैर जमानती वारंट जारी किए थे।
विज्ञापन


पता चला है कि सच्चिदानंद दुबे के सरेंडर होने के बाद से जितेंद्र बहादुर सिंह अपने आवास और आफिस से गायब थे। बुधवार सुबह वह अपने सरकारी आवास पर पहुंचे थे, तभी सात सदस्यीय सीबीआई टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिए हैं कि वह 26 जुलाई तक संबंधित दस्तावेज आरोपी को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें