फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का स्टीकर लगा नीली बत्ती से शराब तस्करी

Wed, 14 Oct 2015 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर के झुप्पा बार्डर पर मंगलवार को नील बत्ती लगी गाड़ी में शराब की तस्करी करते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाम को जेवर थाना पुलिस की एक टीम एसआई इकपाल सिंह के नेतृत्व में जेवर-पलवल मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने देखा कि हरियाणा की ओर से नीली बत्ती लगी एक बुलेरो गाड़ी आ रही थी। गाड़ी पर उत्तर प्रदेश सरकार का स्टीकर लगा हुआ था। वहीं, पीछे की साइड में गाड़ी पर बड़े अक्षरों में मजिस्ट्रेट लिखा था।

शक होने पर पुलिस ने गाड़ी को रोक लिया। चालक ने बताया कि साहब पलवल में किसी दोस्त से मिलकर अलीगढ़ लौट रहे हैं। जांच की बात कहने पर चालक और पीछे बैठा शख्स रौब दिखाने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने भूरा निवासी गभाना, अलीगढ़ और चालक यतेंद्र निवासी चंदौस, अलीगढ़ को गिरफ्तार करके गाड़ी सहित शराब को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें