फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस मुद्दे पर भिड़े मंत्री और एसपी, देखिए उस धंधे का गंदा सच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस शराब तस्करी को लेकर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और फतेहाबाद की एसपी संगीता कालिया के बीच हुआ विवाद फिलहाल देश में चर्चा का कारण बना हुआ है जब उसकी सच्चाई जांचने की कोशिश की गई तो चौंकाने वाला सच सामने आया।
विज्ञापन


पलवल में अवैध शराब तस्करी का धंधा माफिया के रूप में पनप रहा है। प्रदेश के दूरदराज के जिलों व अन्य प्रदेशों के लोग भी यहां आकर शराब तस्करी करते हैं।

यहां से शराब की तस्करी कर यूपी, राजस्थान व गुजरात तक ले जाया जाता है। वहीं यहां दिल्ली व फौजी कैंटीन पर केवल फौजियों को मिलने वाली शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

जिले में शराब की तस्करी करने के लिए लोग प्रदेश के दूर दराज जिलों से भी आते हैं। पिछले दिनों चांदहट थाना पुलिस ने रोहतक व अलीगढ़ और सदर थाना पुलिस ने मथुरा के शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

शराब की होती है होम ‌डिलीवरी

चांदहट थाना पुलिस ने रहीमपुर नाके पर गांव हामिदपुर (यूपी) निवासी महावीर व पुष्पेंद्र को कार से शराब तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

एसएचओ के अनुसार आरोपियों के पास से 312 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं कैंप थाना पुलिस ने सल्लागढ़ निवासी प्रवीण कुमार को किठवाड़ी पुल के पास से 16 बोतल देशी मस्ताना मार्का सहित गिरफ्तार किया है।

शहर में भी अवैध शराब बेचने वालों का बड़ा जाल बिछा हुआ है। बड़ी संख्या में युवक दो पहिया वाहनों से शराब की होम डिलीवरी के काम में लगे हैं।

ये लोग सरकार से मंजूरशुदा ठेकों से भी कम रेटों पर मनचाहे ब्रांड की शराब घर बैठे उपलब्ध करा देते हैं। इसके अलावा दिल्ली व फौजी कैंटीन पर बिकने वाली शराब के शौकीन लोगों की भी मांग पूरी कर दी जाती है।
विज्ञापन

31 हजार से अधिक बोतलें बरामद

रिकार्ड के अनुसार चालू वर्ष में 25 नवंबर तक शराब तस्करी के 278 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसमें 294 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 31 हजार 467 शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

जिनमें 7 हजार 811 देशी शराब की बोतलें, 11 हजार 91 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 12 हजार 565 बीयर की बोतलें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पलवल जिला उत्तर प्रदेश की सीमाओं से सटा हुआ है।

इसमें विशेष बात यह रही कि पुलिस ने इतनी बड़ी संख्या में तस्करों को तो गिरफ्तार किया, लेकिन यह पता लगाने का प्रयास नहीं किया गया कि इनके सूत्र कहां-कहां तक फैले हैं।

पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। जिले के सभी थानों व चौकियों के प्रभारियों की शराब की तस्करी करने वालों पर लगाम कसने के निर्देश दिए गए हैं। शराब का अवैध धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -राजेश दुग्गल, एसपी, पलवल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें