फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुट-घुटकर जीना: सांसों पर संकट बरकरार, 27 इलाकों में हवा बेहद खराब और छह में खराब; जानें कब तक रहेगी ये स्थित

Mon, 20 Nov 2023 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में जैसे-जैसे गिरावट आएगी, वैसे ही हवा की गति कम होने से वातावरण में फैले प्रदूषक कण और संघन होंगे। ऐसे में वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार के मुकाबले सोमवार को 29 सूचकांक ज्यादा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में वायु की दिशा बदलने व गति कम होने से सांसों पर संकट बरकरार है। दो दिन से हवा बेहद खराब श्रेणी में स्थिर है। सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह रविवार के मुकाबले 29 सूचकांक ज्यादा है।

विज्ञापन

एनसीआर के शहरों में दिल्ली की हवा सबसे प्रदूषित रही। सुबह के समय हवा कोहरा छाया नजर आया। ऐसे में इस दौरान एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंचा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही प्रदूषण बढ़ता गया। पंजाबी बाग समेत तीन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में व छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति बृहस्पतिवार तक बने रहने का अनुमान है।

विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में जैसे-जैसे गिरावट आएगी, वैसे ही हवा की गति कम होने से वातावरण में फैले प्रदूषक कण और संघन होंगे। ऐसे में वायु गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को तीन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पंजाबी बाग में 418, बवाना में 414 व जहांगीरपुरी में 402 एक्यूआई दर्ज किया गया।

27 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें वजीरपुर व मुंडका में सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 399 व 390 रहा। द्वारका सेक्टर 8 में 387, पटपड़गंज में 384, ओखला फेस-2 में 375 व नरेला में 372 समेत 27 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया। छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां विवेक विहार में 295, लोदी रोड में 292, डीटीयू में 284, मथुरा रोड में 271 व आया नगर में 269 समेत छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 10 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। सुबह स्मॉग छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की गति 6 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को हवाएं पूर्व की दिशा से चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने की संभावना है। सफर इंडिया के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 150 दर्ज की गई, जोकि खराब श्रेणी में है। पीएम 10 की मात्रा 261 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें