फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की आबोहवा पर फिर प्रदूषण की छाया, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Mon, 01 Oct 2018 04:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बारिश के दिनों में हवा की अच्छी गुणवत्ता रहने के बाद दिल्ली में फिर से आबोहवा बिगड़ने लगी है। एक हफ्ते से भी कम समय में दिल्ली के प्रदूषण स्तर में अचानक चार गुना से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉर कास्टिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सफर) के मुताबिक, मौजूदा एयर क्वालिटी इंडेक्स 159 रिकॉर्ड किया गया। इंडेक्स के मुताबिक 0-50 तक अच्छी गुणवत्ता, जबकि 51-100 को संतोषजनक, 101-200 तक नियंत्रित, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 के इंडेक्स को नाजुक माना गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रदूषण स्तर में पिछले पांच दिनों में अचानक बढ़ोतरी की मुख्य वजह वाहनों से होने वाला प्रदूषण है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के बाद अचानक प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता काफी अच्छे स्तर पर पहुंच गई थी।

बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 167 जबकि एनसीआर में यह आंकड़ा 171 रहा। दिल्ली में पीएम-2.5 का आंकड़ा 85, जबकि दिल्ली-एनसीआर में इसका स्तर 81 रहा। जबकि बारिश के दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता काफी अच्छे स्तर पर पहुंच गई थी।

एनवायरनमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी(ईपीसीए) ने प्रदूषण के स्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए अगले सप्ताह बैठक बुलाई है। अगले दो दिनों में पीएम-10 के स्तर में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें