फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने बाबा ने किया था महिला से दुष्कर्म, कई और भी बातों का हुआ खुलासा

Mon, 01 Oct 2018 04:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Baba
विज्ञापन

जनकपुरी में आद्य परम योगपीठ के संचालक योग गुरु हरिनारायाण बाबा की करतूत के बारे में जानकर स्थानीय लोग हैरान हैं। उनका कहना है कि बाबा आश्रम के अंदर ही बैठे रहते थे। वह बाहर किसी से भी बात नहीं करते थे। 

विज्ञापन


बाबा के आश्रम आने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, जो योग सीखने आती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाबा को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि बाबा ने और कितनी महिलाओं का यौन शोषण किया है।
  
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में पता चला है कि बाबा अपने परिवार के साथ जनकपुरी में रहता था, लेकिन कुछ वर्षों से वह फरीदाबाद में रहने लगा था। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। आद्य परम योगपीठ आश्रम की देखरेख एक महिला करती हैं, जो खुद को बाबा की सचिव बताती हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता को ऐसे फंसाया

पीड़िता के मुताबिक सुनीता 10 जुलाई को उसे जनकपुरी स्थित बाबा के आश्रम लेकर पहुंची। आश्रम में उनकी मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने खुद को बाबा की सचिव बताया। उसने पीड़िता को कई घंटे बातों में उलझाए रखा। इससे पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से थक गई। इसके बाद उसे लेटाकर कुछ क्रियाएं करने लगी।

उसने बताया कि तुम्हारे शरीर का एक चक्र बंद है, जिसके लिए बाबा से चिकित्सा करवानी होगी। पीड़िता ने घर जाने की इच्छा जताई लेकिन सुनीता और सचिव ने उसे पूरा उपचार पूरा करवाने का कह रात को आश्रम में ही रोक लिया। नहाने और खाना खिलाने के बाद उसे अर्द्धनग्न हालत में एक कमरे में भेज दिया, जहां बाबा ने उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने महिला आयोग से की शिकायत
पीड़िता ने इस घटना की शिकायत महिला आयोग से की। आयोग की टीम जनकपुरी थाने में पीड़िता के साथ पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया और दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद आश्रम पर छापा मारकर बाबा की सचिव को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि तब तक बाबा आश्रम से फरार हो चुका था। पुलिस ने सचिव से पूछताछ के बाद पुलिस की एक टीम को नैनीताल भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की परिचित अध्यापिका सुनीता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें