फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण को लेकर सख्त: पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्माण से लेकर बिक्री तक पर रोक

Tue, 15 Oct 2024 06:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल से हवा की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पटाखों के प्रतिबंध के निर्णय के पीछे का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली की हवा सांस लेने योग्य बनी रहे।
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सर्दी के दौरान वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार सख्त है। सरकार ने दिल्ली के अंदर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर व्यापक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सारे प्रतिबंध एक जनवरी, 2025 तक लागू रहेंगे। वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी प्रतिबंध रहेगा।

दरअसल, ठंड के मौसम के दौरान अक्सर हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखी जाती है। इसके मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। पटाखों के उपयोग से हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने की आशंका होती है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल से हवा की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। पटाखों के प्रतिबंध के निर्णय के पीछे का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली की हवा सांस लेने योग्य बनी रहे। यह प्रतिबंध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पटाखों की बिक्री पर भी सख्ती से लागू होगा।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में सर्दियों में दिल्ली को अत्यधिक प्रदूषण का सामना करना पड़ा है। लिहाजा, सरकार का कर्तव्य है कि वह लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें