फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रह पर जा सकते हैं एम्स के 2 हजार नर्सिंग कर्मचारी, 28 सिंतबर को बैठक में अंतिम फैसला

Fri, 27 Sep 2019 10:33 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दो हजार से ज्यादा नर्सिंग कर्मचारी सत्याग्रह पर जा सकते हैं। हालांकि इस पर अंतिम फैसला आगामी 28 सिंतबर को लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए एम्स की नर्सिंग यूनियन ने जेएलएन ऑडिटोरियम में बैठक बुलाई है। शनिवार दोपहर 2:15 बजे होने वाली इस बैठक में एम्स के तमाम नर्सिंग कर्मचारी एकत्रित होंगे। 

यूनियन के अनुसार विशेष भत्ता, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों और अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर कर्मचारी सत्याग्रह पर जाने का विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


महासचिव फमीर सीके के अनुसार कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के तहत सिर्फ एम्स में ही इलाज कराने की छूट कर्मचारियों को मिलती है। 15 साल की सेवा के बाद ही रहने के लिए सरकारी क्वार्टर दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लंबे समय से उठाया जाता रहा है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें