एम्स की नर्सिंग ऑफिसर राजबीर कौर की मौत मामले के लिए बनी जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को नौकरी से निकालने का निर्णय लिया गया है।
साथ ही मृतका के परिजन को नौकरी और 10 लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्णय लिया गया है। एम्स प्रशासन के इस निर्णय से एम्स नर्सेज यूनियन ने खुशी जताई है।
एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) वी.श्रीनिवास ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एनेस्थीसिया विभाग के एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को नौकरी से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है।