फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स ने कर्मचारियों के वार्षिक अप्रेजल को लेकर एसओपी की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पारदर्शिता के लिए एम्स ने उठाया कदम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एम्स दिल्ली ने कर्मचारियों के वार्षिक अप्रेजल को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। यह एसओपी एम्स के सभी कर्मचारियों पर लागू होगी। चाहे वह किसी भी कैडर, पद या वेतन स्तर पर है। इस संबंध में एम्स ने कार्यालय ज्ञापन जारी किया है। इसके अनुसार रिपोर्टिंग अधिकारी को कर्मचारी के पूरे वर्ष के कार्य-निष्पादन का निष्पक्ष एवं तथ्य-आधारित मूल्यांकन करना होगा।

समीक्षा अधिकारी स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन की समीक्षा कर सकेगा और आवश्यकता पर संशोधन या अतिरिक्त टिप्पणियां दर्ज कर सकेगा। प्रतिकूल टिप्पणियां या कम ग्रेडिंग केवल ठोस तथ्यों एवं उदाहरणों के आधार पर ही दर्ज की जाएंगी। पूरा वार्षिक कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीएआर) कर्मचारी को समय पर दिखाया जाएगा। जांच के लिए एपीएआर समीक्षा समिति गठित की जाएगी। इसकी सिफारिश पर सक्षम प्राधिकारी अंतिम निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एसओपी एम्स के ई-एपीएआर पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है। यह कदम संस्थान में पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और कर्मचारी विकास को और मजबूत करने की दिशा के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें