फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स: लगाया जा रहा फायर स्पीकर सिस्टम, आग लगने पर लोगों तक पहुंच जाएगी जानकारी

Thu, 19 Aug 2021 06:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुख्य परिसर के ए, बी, सी और डी ब्लॉक में यह सिस्टम लगाया जा रहा है।  इससे पहले यहां केवल अलार्म था।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ महीनों में एम्स में आग लगने की काफी घटनाएं हो चुकी हैं। इसको देखते हुए अस्पताल में अब फायर स्पीकर सिस्टम लगाया जा रहा है। साथ ही अस्पताल में एक नया फायर स्टेशन भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुख्य परिसर के ए, बी, सी और डी ब्लॉक में यह सिस्टम लगाया जा रहा है।  इससे पहले यहां केवल अलार्म था। जब भी आग लगने की कोई घटना होती थी तो यह अलार्म बजता था और अस्पताल के कर्मचारी और  अन्य लोग सचेत होते जाते थे, लेकिन अब फायर स्पीकर लगाया जा रहा है।

इसके जरिए यह पता चल जाएगा कि किस ब्लॉक में आग लगी है। लोगों को किधर से बाहर निकलना है और क्या -क्या सावधानी बरतनी है। यह काम इसी सप्ताह में पूरा हो जाएगा। यह नई प्रणाली इसलिए लगाई जा रही ताकि भविष्य में  आग की  घटना पर तुरंत काबू पा लिया जाए और जान व माल का कोई  नुकसान न हो।
विज्ञापन


फायर स्टेशन भी बनेगा
अस्पताल में एक फायर स्टेशन भी बनाया जाएगा। जिसका काम जल्द ही शुरू किया होगा। इस स्टेशन के बनने के बाद एम्स देश का एकमात्र ऐसा अस्पताल होगा जहां अस्पताल परिसर में ही फायर स्टेशन की सुविधा होगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन जमीन और अन्य बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाएगा और अग्निशमन विभाग की तरफ से कर्मचारी तैनात होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें