फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में बिना अपॉइंटमेंट नहीं होगा इलाज!

Thu, 06 Mar 2014 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में इलाज कराने के बाद दुबारा फॉलोअप अथवा जांच के लिए आने वाले मरीजों को भी अब पहले से ही अपॉइंटमेंट लेना होगा। बिना पूर्व से समय लिए (अपॉइंटमेंट) किसी भी मरीज का ओपीडी में इलाज नहीं होगा।
विज्ञापन


मरीज किसी भी दिन आकर इलाज के लिए डॉक्टर का समय ले सकता है। देश के दूसरे राज्य से इलाज कराने आने वाले पुराने मरीज यदि बिना पूर्व से समय लिए पहुंच गए हों तो वे ओपीडी कार्ड पर अपने कंसलटेंट से लिखवा कर उसी दिन का नंबर ले सकते हैं।

पढ़ें: जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर

कुछ दिन पहले एम्स के ओपीडी में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए अपॉइंटमेंट सिस्टम की शुरूआत की गई थी, लेकिन अब पुराने मरीजों के लिए भी यही सिस्टम लागू कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत मरीज जिस दिन ओपीडी में इलाज करवाता है, उसी दिन अगली तारीख के लिए बुकिंग करा सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर ओपीडी कार्ड और डॉक्टर की ओर से लिखी गई अगली तारीख की जानकारी देनी होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीज को अगली तारीख की बुकिंग दे दी जाएगी।

एम्स-प्रशासन का कहना है कि यदि किसी मरीज को यह पता नहीं है कि बिना अपॉइंटमेंट के पुराने मरीजों का इलाज नहीं होगा, ऐसी स्थिति में वह मरीज अपने कंसलटेंट डॉक्टर से अपनी परेशानी बता सकता है। डॉक्टर मरीज की ओपीडी पर्ची पर लिख देंगे कि मरीज का नंबर आज लगा दिया जाए। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उस मरीज का नंबर उसी दिन मिल जाएगा।

पढ़ें: एम्स में पाएं नौकरी, 400 पदों पर भर्ती

एम्स कंप्यूटराइजेशन कमेटी चेयरमैन डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि पुराने मरीज किसी भी दिन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर आकर इलाज के लिए अपॉइंटमेंट ले सकता है। यह जरूरी नहीं है कि जिस दिन की तारीख डॉक्टर ने दी है, उसी दिन का नंबर लिया जाए। मरीज अपनी सुविधानुसार तय तारीख के दो-चार दिन आगे-पीछे का समय ले सकता है।

लेकिन उसे पूर्व से इसकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस व्यवस्था से दूर-दराज के राज्यों से आने वाले फॉलोअप मरीजों की परेशानी खत्म होगी और एम्स में मरीजों की गैर जरूरी भीड़ भी कम होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें