फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS के डॉक्टरों ने रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला पेट में 17 किलोग्राम के ट्यूमर के साथ एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रही थी, अंत में उसे ट्यूमर से एम्स के डॉक्टरों ने निजात दिलाई। एम्स के सर्जिकल ऑनकोलॉजिस्ट और गाइनोकोलॉजिस्ट की टीम ने इतिहास रचते हुए सर्जरी कर महिला के शरीर से 17 किलो वजन के कुल चार ट्यूमर निकाले।
विज्ञापन


चिकित्सकों का दावा है कि इससे पहले इतना बड़ा ट्यूमर किसी महिला के अंडाशय से नहीं निकाला गया है। महिला पूरी तरह स्वस्थ है और खाना-पीना भी ठीक से खा रही है। डॉक्टरों के इस कमाल को अलग-अलग तरह के चिकित्सीय रिकॉर्ड में शामिल करने की तैयारी है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के भागलपुर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के पेट में काफी दिनों से ट्यूमर था। एम्स आने से पहले भी महिला की सर्जरी की गई थी, लेकिन उसकी बीमारी ठीक नहीं हो पाई। महिला फरवरी के पहले सप्ताह में एम्स आई । पूरी जांच-पड़ताल के बाद महिला की सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। सर्जरी में ऑनकोलॉजिस्ट के अलावा गाइनोकोलॉजिस्ट की टीम को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

ट्यूमर से बढ़ गया था महिला का पेट

गाइनोकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर और सर्जरी में शामिल डॉ. नीरजा भाटला ने बताया कि महिला के शरीर में टेराटोमा सिंड्रोम विकसित हो रहा था और ट्यूमर की वजह से महिला का पेट काफी बड़ा हो चुका था।

उस वजन को लेकर महिला के लिए चलना-फिरना भी मुश्किल था। उन्होंने बताया कि इससे पहले इतना बड़ा ट्यूमर किसी महिला के अंडाशय से एम्स में नहीं निकाला गया था।

सर्जरी में शामिल सर्जन डॉ. एम.डी. रे ने बताया कि इससे पहले अंडाशय का ट्यूमर करीब 6.1 किलोग्राम का रिकॉर्ड है। लेकिन इस महिला के अंडाशय व उसके आसपास से एक ट्यूमर 10.2 किलोग्राम का निकला, जबकि बाकी के तीन ट्यूमर अलग-अलग वजन के थे। सर्जरी करने में डॉक्टरों की टीम को आठ घंटे लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें