फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी : खत्म नहीं हुई है कोरोना महामारी, अभी नहीं बदले तो कुछ भी हो सकते हैं हालात

Sat, 25 Sep 2021 12:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है। उनका कहना है कि सावधानी नहीं रखी तो यह बीमारी फिर से लौटकर आ सकती है।
विज्ञापन
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। लोगों को लग रहा है कि संक्रमण के मामले कम हुए हैं तो वे अब पहले की तरह जीवन बिता सकते हैं लेकिन यह सोच एकदम गलत है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लोगों से बातचीत करते हुए डॉ. गुलेरिया ने कहा कि देश के हर व्यक्ति को शपथ लेनी चाहिए कि अब हम कोविड को आगे नहीं बढ़ने देंगे। 
विज्ञापन


मौजूदा हालात काफी नियंत्रण में है लेकिन लापरवाही घातक
मौजूदा हालात काफी नियंत्रण में है लेकिन आगामी दिन त्योहारों से जुड़े हैं। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अगर लोगों ने सलाह नहीं मानी तो स्थिति कुछ भी हो सकती है। हम अभी भी महामारी काल में हैं और हर दिन उसका सामना कर रहे हैं। चेहरे पर मास्क सही तरीके से पहना और भीड़ से दूरी बनाने में ही भलाई है। वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव नहीं करना चाहिए।

दिवाली, छठपूर्जा, दुर्गापूजा जैसे त्योहार आने वाले हैं
निदेशक ने बताया कि अभी तक का यह अनुभव रहा है कि इस महामारी को गंभीरता से लेने और पहले से ही सतर्कता पर कार्य करने से स्थिति को रोका जा सकता है। दिवाली, छठपूर्जा, दुर्गापूजा जैसे त्योहार आने वाले हैं। इन त्योहारों को पहले हम काफी धूमधाम से मनाते थे। आगे भी हम पहले की तरह इन त्योहारों को मना सकते हैं लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आज हम सतर्कता बरतें। अगर अभी सावधानी रखेंगे तो शायद अगले साल हम पूरे उत्साह के साथ यह पर्व मना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें