फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों का तनाव दूर करेगा 'दस अवतार': एम्स और कई अस्पताल के चिकित्सकों ने बनाया म्यूजिक बैंड, ऐसे हुई शुरुआत

Sun, 11 Dec 2022 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डॉ. मनीष जांगड़ा ने बताया कि बैंड में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक डॉ. संकल्प, एम्स के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुवरंकर दत्ता, डॉ. प्रियांशु बत्रा, वेदांत राज, तेज प्रताप, आरएमएल अस्पताल के डॉ ध्रुव गर्ग, स्वर्णिम सिंह, डॉ. शुभम आनंद झा, डॉ. अरुण गर्ग (न्यूरोसर्जन) व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर खुद को तनाव मुक्त बनाने के लिए प्राचीन परंपरागत चिकित्सा पद्धति का सहारा ले रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान इसका इस्तेमाल मरीजों में तनाव को दूर करने के लिए किया गया था। इस विधि के सहारे मरीजों की रिकवरी बढ़ गई थी। इसकी सफलता को देखते हुए डॉक्टरों ने खुद का म्यूजिक बैंड बनाया है। दस अवतार के नाम से बनाए गए इस बैंड में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल सहित अन्य अस्पताल के डॉक्टर व तकनीकी छात्र शामिल हुए हैं।

विज्ञापन

डॉ. मनीष जांगड़ा ने बताया कि बैंड में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक डॉ. संकल्प, एम्स के रेडियोलॉजिस्ट डॉ सुवरंकर दत्ता, डॉ. प्रियांशु बत्रा, वेदांत राज, तेज प्रताप, आरएमएल अस्पताल के डॉ ध्रुव गर्ग, स्वर्णिम सिंह, डॉ शुभम आनंद झा, डॉ अरुण गर्ग (न्यूरोसर्जन) व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

डॉ. मनीष ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से डॉक्टरों के जीवन में तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को दूर करने में संगीत मददगार है। कोरोना महामारी के दौरान इसी संगीत की मदद से मरीजों को राहत दी गई थी। यह हमारी पुरानी चिकित्सा पद्धति है। संगीत की मदद से रोगी को जल्द ठीक किया जा सकता है, वहीं खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें