डॉ. मनीष जांगड़ा ने बताया कि बैंड में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक डॉ. संकल्प, एम्स के रेडियोलॉजिस्ट डॉ सुवरंकर दत्ता, डॉ. प्रियांशु बत्रा, वेदांत राज, तेज प्रताप, आरएमएल अस्पताल के डॉ ध्रुव गर्ग, स्वर्णिम सिंह, डॉ शुभम आनंद झा, डॉ अरुण गर्ग (न्यूरोसर्जन) व अन्य शामिल हैं।
डॉ. मनीष ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद से डॉक्टरों के जीवन में तनाव बढ़ गया है। इस तनाव को दूर करने में संगीत मददगार है। कोरोना महामारी के दौरान इसी संगीत की मदद से मरीजों को राहत दी गई थी। यह हमारी पुरानी चिकित्सा पद्धति है। संगीत की मदद से रोगी को जल्द ठीक किया जा सकता है, वहीं खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है।