देश में आईएस के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान तेज हो चुका है। नेटवर्क तोड़ने में जुटी एनआईए तथा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने नौ और युवकों को गिरफ्तार किया है।
इस तरह पिछले 24 घंटों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हें छह शहरों के 12 ठिकानों पर छापेमारी के बाद पकड़ा गया था।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपियों को संबंधित राज्य की स्थानीय अदालतों में पेश कर नई दिल्ली के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी गई है ताकि केंद्रीय एजेंसियां उनसे विस्तार से पूछताछ कर सकें।