फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तरों के अभाव में फर्श पर लेटने को मजबूर मरीज, बदलते मौसम से बढ़ी मरीजों की संख्या

Sat, 07 Jul 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
विज्ञापन
Noida district hospital
विज्ञापन

मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, शनिवार को इमरजेंसी वार्ड मरीजों से फुल रहा। भीड़ बढ़ने की वजह से मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई मरीज फर्श पर ही लेट गए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जरूरत पड़ने पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन


इस समय अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार, पेट में संक्रमण, टाइफाइड, मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में फिजिशियन के पास सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। एक फिजिशियन करीब 200 मरीजों को देख रहे हैं। सामान्य दिनों में शनिवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या बहुत कम रहती है। मगर मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों से इमरजेंसी फुल हो गई है। 

एक बेड पर दो मरीज 
यहां एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। स्टाफ ने बताया कि गंभीर मरीजों को पहले इमरजेंसी में भर्ती कर रहे हैं। हालत में थोड़ा सुधार आने पर वार्ड में भेजा जा रहा है, ताकि अन्य मरीजों को भर्ती किया जा सके। 
विज्ञापन


फर्श पर लेटा बच्चा
बरौला से आए रामवीर ने बताया कि उनके भाई सूरज की तबियत खराब हो गई है। स्टाफ का कहना है कि इमरजेंसी फुल है। भाई खड़ा तक नहीं हो पा रहा है। लेकिन अभी तक भर्ती नहीं किया गया है। खड़े नहीं हो पाने पर वह फर्श पर लेट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें