फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में नाइट ड्यूटी लगाने पर नाराज हुई महिला डॉक्टर, दे दिया इस्तीफा

Sat, 07 Jul 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी लगाने पर एक महिला डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जब भी डॉक्टर की उनकी नाइट ड्यूटी लगाई जाती है। वह बार-बार नौकरी छोड़ने की धमकी देती थीं।

विज्ञापन


शनिवार को फिर से  रोस्टर में जब उनकी ड्यूटी नाइट में लगाई तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्हें लखनऊ भेजने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, महिला डॉक्टर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर हैं। लिहाजा उनकी ड्यूटी इमरजेंसी ड्यूटी लगाई जाती है।

वह रात को ड्यूटी नहीं करना चाहती हैं। अस्पताल का कहना है कि उनके बदले कभी कभार दूसरा डॉक्टर ड्यूटी कर सकता है। मगर हर बार ऐसा नहीं हो सकता।

सीएमएस डॉक्टर अजेय अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टरों की संख्या कम होने की वजह से इमरजेंसी में उनकी नाइट ड्यूटी भी लगाई जा रही है। लेकिन वह नाइट ड्यूटी करने को तैयार नहीं है। उनका इस्तीफा शासन को भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें