नोएडा एसटीएफ के साथ फायरिंग में घायल बदमाश अन्नी को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया
- फोटो : लाल सिंह/अमर उजाला
फेज दो के इलाहाबास गांव के पास सोमवार दोपहर यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद सुंदर भाटी गिरोह के शूटर अवनेश उर्फ अन्नी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई उमेश एसटीएफ पर गोली चलाकर बाइक से फरार हो गया। जवाबी फायरिंग में अन्नी के पैर में चार गोलियां लगीं।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूल रूप से खनौदा औरंगाबाद, बुलंदशहर निवासी आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और कारतूस के पांच खोखे बरामद किए गए। 17 जून 2016 को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
दादरी में 7 जून 2014 को भाजपा नेता विजय पंडित की हत्या के मुख्य आरोपी अन्नी पर बुलंदशहर व गौतमबुद्ध नगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट व रंगदारी के कुल 29 मामले दर्ज हैं।
उसने अपने पास मौजूद पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी
नोएडा एसटीएफ के साथ फायरिंग में घायल बदमाश अन्नी को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया
- फोटो : लाल सिंह/अमर उजाला
हत्या के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। अन्नी की गिरफ्तारी के संबंध में एसटीएफ ने थाना फेज दो में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसटीएफ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि उनकी टीम काफी समय से अन्नी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।
सोमवार दोपहर उसके फेज दो के इलाहाबास गांव के पास होने की सूचना मिली। इसके बाद एसटीएफ के निरीक्षक राकेश कुमार पालीवाल और सब इंस्पेक्टर आकाश सिंह की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए निकल गई।
दोपहर करीब 12:40 बजे अन्नी गांव के पास एक सुनसान जगह पर अपने भाई उमेश के साथ बाइक से खड़ा अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। एसटीएफ ने घेराबंदी कर अन्नी को पकड़ लिया। कार में बैठाने के दौरान उसने अपने पास मौजूद पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
अन्नी ने एसटीएफ टीम पर पांच राउंड फायरिंग की
नोएडा एसटीएफ के साथ फायरिंग में घायल बदमाश अन्नी को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया
- फोटो : लाल सिंह/अमर उजाला
अन्नी ने एसटीएफ टीम पर पांच राउंड फायरिंग की। एसटीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। इस दौरान अन्नी के पैर में चार गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसकी हालत खतरे से बाहर है। एसटीएफ के अनुसार अन्नी का भाई उमेश घेराबंदी के दौरान ही बाइक से भाग निकला। भागते समय उसने टीम पर पिस्टल से एक गोली चलाई। अन्नी के पास बरामद कारतूस के पांच खोखे एसटीएफ टीम पर चलाई गोलियों के हैं।