फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों का हाल: कल तक घूमते थे गली-गली, आज गए विदेश

Fri, 11 Apr 2014 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में जोर-शोर से प्रचार में लगे प्रत्याशियों ने वोटिंग के बाद राहत की सांस ली है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने लगभग एक माह तक कठिन मेहनत करने के बाद शुक्रवार को थकान उतारी।
विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, बसपा एवं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने काफी भागदौड़ के बाद सुकून का दिन गुजारा। हालांकि उनके घरों पर कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहा। कार्यकर्ता जीत हार का गणित लगाते रहे। प्रत्याशियों ने अपने-अपने घर में फोन, मोबाइल ऑफ कर या डायवर्ट कर आराम किया। कुछ प्रत्याशियों ने अपने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ वक्त बिताया।

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी आरके आनंद का मतदान के बाद पता ही नहीं लगा कि वे कहां हैं। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि चुनाव के तुरंत बाद वह विदेश जाएंगे। उनके कार्यालय पर शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने आराम करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के साथ भी वक्त बिताया।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने मतदान होने के बाद ही कहा था कि वह अपने कार्यकर्ताओं और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। उनके कार्यालय पर शुक्रवार को सन्नाटा रहा, फोन बंद मिला। भड़ाना के सेक्टर-16 स्थित आवास पर दिनभर कार्यकर्ता आते-जाते रहे।

दूसरी ओर, बसपा प्रत्याशी राजेंद्र शर्मा अपने कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। इसके बाद भविष्य की रणनीति बनाने सेक्टर-21 स्थित एक होटल पहुंचे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर ने दिनभर आराम करने के बाद शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। एक दिन बाद वह अपने निजी काम से बाहर जाएंगे।

इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद ने चुनाव से दो दिन पहले पत्रकारों से मजाक के लहजे में कहा था कि इस शहर की ऊबड़-खाबड़ सड़कों ने मुझे काफी थका दिया है। चुनाव प्रचार करते-करते चेहरे की रंगत गायब हो गई है। मुझे तो लगता है कि लोकसभा से अच्छा राज्यसभा ही है, जिसमें इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है। यहां तो हवा और पानी दोनों जहर है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें