फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी की छतों पर पढ़ेंगे नमाज, पुलिस की पार्क पर रहेगी नजर

Fri, 28 Dec 2018 03:54 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-58 के पार्क में नमाज पर पुलिस की पाबंदी के बाद अब मुस्लिम कर्मचारी कंपनियों की छतों पर एक साथ नमाज अदा करेंगे। इसके लिए कंपनी मालिकों ने हामी भर दी है। बड़ी कंपनियों की छत पर 50 या 100 लोगों की समूह में कर्मचारी जुमे की नमाज पढ़ेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को पार्क के आसपास पुलिस सक्रिय रहेगी। पुलिस आशंका जता रही है कि कुछ लोग नमाज पढ़ने आ सकते हैं। इस कारण यहां की सुरक्षा पुख्ता रहेगी। पुलिस ने पहले ही कंपनियों को पत्र भेजकर अपने कर्मचारियों को पार्क में नमाज पढ़ने के लिए नहीं भेजने के लिए कहा था।

सेक्टर-58 के बी ब्लॉक पार्क में एक हजार ज्यादा मुस्लिम कर्मचारी शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करते थे। यहां नमाज चार लोगों की देखरेख में हो रही थी। जुमे की नमाज को लेकर सभी पार्कों पर पुलिस की निगरानी होगी। सभी थानाध्यक्ष अपने इलाके में पार्कों पर नजर रखेंगे। इसके लिए एलआईयू को भी अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें