फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगला साहिब: अब एमआरआई, सीटी स्कैन के बाद मैमोग्राफी की भी सुविधा, सस्ते दर पर महिलाएं करा सकेंगी जांच

Fri, 22 Jul 2022 06:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुद्वारा बंगला साहिब में एमआरआई, सीटी स्कैन की सुविधा के साथ अब मैमोग्राफी जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को कार सेवा वाले बाबा बचन सिंह ने की।
विज्ञापन
गुरुद्वारा बंगला साहिब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बेहतर पहल की है। बंगला साहिब गुरुद्वारे में चल रहे गुरु हरिकृष्ण पोलिक्लिनिक में मैमोग्राफी मशीन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इस मशीन से बाजार की कीमत से सस्ते दर पर महिलाएं जांच करा सकेंगी।

विज्ञापन


गुरुद्वारा बंगला साहिब में एमआरआई, सीटी स्कैन की सुविधा के साथ अब मैमोग्राफी जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इसका उद्घाटन बृहस्पतिवार को कार सेवा वाले बाबा बचन सिंह ने की। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका व महासचिव जगदीप सिंह काहलों मौजूद रहे। 

कालका ने बताया कि मैमोग्राफी मशीन ब्रेस्ट कैंसर की जांच करती है। इस मशीन के लगने से दिल्ली में महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। इस मैमोग्राफी टेस्ट की फीस बाजार से कहीं अधिक सस्ती होगी जल्द ही फीस तय कर ली जाएगी। पोलिक्लिनिक देश ही नहीं दुनिया की सबसे सस्ती जांच क्लिनिक है। जल्द ही यहां अत्याधुनिक लैब भी शुरु की जा रही है। आधुनिक मशीनें लगा कर अन्य जांच की सुविधा भी संगत को दी जाएगी। इस क्लिनिक में 50 रुपये में एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा है। अब तक 22 हजार लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें