फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकीपॉक्स के बाद अब कोरोना का कहर: दिल्ली में संक्रमण दर 17 फीसदी के पार, मरीजों के साथ बढ़े कंटेनमेंट जोन

Tue, 09 Aug 2022 09:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को संक्रमण दर 17.85 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7484 हो गई है। 
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मंकीपॉक्स के बीच कोरोना संक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में संक्रमण दर 17 फीसदी को भी पार कर गई है, जो कि फरवरी के बाद सबसे अधिक है। बीते माह के अंतिम सप्ताह में संक्रमण दर छह फीसदी थी, जो कि दो सप्ताह में ही बढ़कर करीब तीन गुना हो गई है। 

विज्ञापन

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को संक्रमण दर 17.85 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7484 हो गई है। कुछ दिन पहले यह आंकड़ा पांच हजार से भी कम था। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या भी तीन फीसदी से बढ़कर 5.21 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन भी 242 हो गए हैं। 

इसे लेकर लोकनायक अस्पताल के डॉ. सुरेश का कहना है कि संक्रमण दर का बढ़ना चिंताजनक है, लेकिन पैनिक होने की जरूर नहीं है। क्योंकि, संक्रमण दर बढ़ रही है, लेकिन मरीजों में लक्षण हल्के मिल रहे हैं, जो कि खांसी, जुकाम और बुखार है। मरीजों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। इस वजह से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, लोगों को सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भी लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस वजह से मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को मास्क के प्रयोग के साथ शारीरिक दूरी व अन्य सावधानी बरतनी होगी। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। 
विज्ञापन

वहीं, सफदरजंग अस्पताल के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर के मुताबिक, कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन मरीजों में हल्के लक्षण ही देखने को मिल रहे हैं। यदि किसी को कोरोना के लक्षण हैं तो टेस्ट कराने के बाद पॉजीटिव मिलने पर खुद को आइसोलेट करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें