फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिताओं को घर से निकाला

Wed, 04 Nov 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों ने दहेज न मिलने पर विवाहिताओं को घर से निकाल दिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच विवाहिताओं ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस मामले दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पहले मामले में महिला थाने में बल्लभगढ़ के पथवारी मंदिर के पास रहने वाली सुरुचि ने शिकायत दी है। इसमें बताया कि 8 फरवरी 2013 को उसकी शादी रोहतक के तिलक नगर निवासी दीपक मलिक से हुई थी।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति दीपक, सास इंद्रावती, देवर रोहित, व पति का दोस्त उसे प्रताड़ित करने लगे और जान से मारने की धमकी देते थे।

दूसरे मामले में थाना सेक्टर-7 में सेक्टर-3 निवासी सुमन पुलिस को बताया कि उसकी शादी जनवरी 2014 को गुड़गांव के खरखरी गांव निवाीस मनोज कुमार से हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मनोज कुमार, ससुर लालचंद, सास प्रेमवती और जेठ सतीश व जेठानी ममता उसके साथ मारपीट करते थे और दहेज न लाने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को देते थे शारीरिक और मानिसक प्रताड़ना

तीसरा मामला थाना सेंट्रल सामने आया। इसमें मंगलवार को फरीदाबाद की डीसी कॉलोनी निवासी खुशबू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष 28 जून को सेक्टर-48 निवासी रवि से हुई थी।

आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वालों ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। खुशबु ने पति रवि व सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

वहीं थाना सराय ख्वाजा में तिलपत निवासी बबली शिकायत में कहा कि उसकी शादी 3 जुलाई 2014 को यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी विकास कुमार चौधरी से हुई थी।

शादी के बाद से ही पति विकास और सास प्रभारानी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक अन्य मामले में तिलपत निवासी नूतन ने थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दर्ज कराई है।

इसमें आरोप लगाया कि शादी इसी वर्ष 15 मई को यूपी के कोसीकलां निवासी जयप्रकाश से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जयप्रकाश, सास कमला, बुआ सास प्यारी और देवर विष्णु दहेज न लाने पर उसे जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें